लाइफस्टाइल डेस्कः जमीन के अंदर उगने वाली मूंगफली का इस्तेमाल
ज्यादातर स्नैक्स के तौर पर किया जाता है। साथ ही इससे बना बटर भी
स्वादिष्ट होता है और उसमें कई सारे फायदे भी छिपे होते हैं। गर्मियों से
लेकर सर्दियों तक मिलने वाली मूंगफली की खेती ज्यादातर साउथ अमेरिका और
मेक्सिको में होती है। लेकिन भारत में भी इसकी पैदावार बहुत ज्यादा मात्रा
में होती है।
मूंगफली के प्रति 100 ग्राम में 166 कैलोरी, 7.8 ग्राम प्रोटीन, 17.1
मिलीग्राम कैल्शियम, 203 मिलीग्राम पोटैशियम, 49.3 मिलीग्राम मैग्नीशियम,
111 मिलीग्राम फॉस्फोरस, 89.6 मिलीग्राम सोडियम, 4.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट,
2.6 ग्राम फाइबर और 14.7 मिलीग्राम फैट मौजूद होता है।
1. हेल्दी हार्ट के लिए
मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो
हेल्दी हार्ट के लिए बहुत ही जरूरी है। इन दोनों की बैलेंस मात्रा
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करती है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर
के लिए जरूरी कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन को बढ़ाती है। इससे कई प्रकार की
दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
2. प्रोटीन का खजाना
सेल्स के बनने में प्रोटीन की भूमिका सबसे ज्यादा जरूरी होती है।
प्रोटीन नए सेल्स के बनने और पुराने सेल्स को ठीक करने का काम करता है।
मूंगफली में प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका रोजाना
कुछ मात्रा में सेवन करना बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए भी बहुत ही
फायदेमंद होता है। वेजिटेरियन्स भी मूंगफली खाकर आसानी से अपने शरीर में
प्रोटीन्स की कमी को पूरा कर सकते हैं।
Other Benefits: एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर, मिनरल्स का खजाना,
विटामिन्स का स्रोत, जरूरी फोलेट, दिमाग की शक्ति बढ़ाता है, कैंसर से
बचाता है, एलर्जी की संभावना।
No comments:
Post a Comment